पटना, अररिया, किशनगंज, रोहतास, सारण में मिले कोरोना के नए मरीज

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को बिहार के पटना, अररिया, किशनगंज, रोहतास, सारण में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी हैं। 

खबर के अनुसार त्योहारों के सीजन में कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी जिलों में अलर्ट हो गई हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधानी बरतने तथा घर से निकलते समय मास्क लगाने की अपील की जा रही हैं। 

आपको बता दें की मंगलवार को पटना में कोरोना के चार नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा बिहार के अररिया, किशनगंज, रोहतास और सारण से कोरोना के एक-एक नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसतरह से राज्य में कुल आठ नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई हैं। 

सोमवार से मंगलवार के बीच भी बिहार में कुल 1.81 लाख कोरोना टेस्ट किए गए जिसमें आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई हैं। इस दौरान पहले से कोरोना संक्रमित चार लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं अभी राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 39 हैं।

0 comments:

Post a Comment