बिहार में शिक्षक, प्रधान शिक्षक और हेडमास्टर के पदों पर होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पंचायत चुनाव ख़त्म होने के तुरंत बाद शिक्षक, प्रधान शिक्षक और हेडमास्टर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी चल रही हैं। 

खबर के अनुसार पंचायत चुनाव के तुरंत बाद शिक्षक भर्ती का नियोजन प्रक्रिया शुरू कर दिया जायेगा। वहीं  प्रधान शिक्षक और हेडमास्टर के पदों पर भर्ती को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा विज्ञापन जारी किया जायेगा और भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

आपको बता दें की  पांच हजार से अधिक प्रधानाध्‍यापक के पदों और प्रारंभिक विद्यालयों में 40 हजार से अधिक प्रधान शिक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा एग्जाम लिया जायेगा और भर्ती की जाएगी। 

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने प्रमंडलीय आयुक्तों से प्रधानाध्यापकों के सृजित पदों की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही साथ विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को प्रधान शिक्षकों के पदों का रोस्टर क्लियर कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

0 comments:

Post a Comment