खबर के अनुसार सोमवार को पटना के शास्त्रीनगर, पाटलिपुत्रा कॉलोनी, राजीवनगर,कदमकुआं, राजेंद्रनगर में डेंगू के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे बिहार स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ने लगी हैं। कोरोना के बाद डेंगू पटना के लोगों की परेशानी बढ़ा रहा हैं।
आपको बता दें की अबतक पटना के पुनाईचक, पटना सिटी, अगमकुआं, महेंद्रू, मुसल्लहपुर हाट, विजय नगर, खगौल, बाजार समिति, गोला रोड, न्यू पाटलिपुत्रा कॉलोनी, इंद्रपुरी, शिवपुरी, एजी कॉलोनी, शास्त्रीनगर, पटेलनगर और कंकड़बाग से डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
अगर आप पटना के इन मुहल्लों में रहते हैं तो आप सावधानी बरते तथा घर में साफ-सफाई रखें। साथ ही साथ शाम होते ही घर के खिड़की बंद करें ताकि मच्छर घर में प्रवेश ना कर पाए। साथ ही साथ रात को मच्छरदानी लगाकर सोये और मच्छरों को खुद से दूर रखें।
0 comments:
Post a Comment