खबर के अनुसार सोमवार को दुबई में दो नई टीमों के लिए बोली लगाई गई, जिसमें अहमदाबाद और लखनऊ का नाम तय हुआ है। इससे ये साफ हो गया हैं की इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में 10 टीमें खेलेगी। इसमें अहमदाबाद और लखनऊ की नई टीम होगी।
आपको बता दें की आईपीएल 2022 में आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप (आरपीएसजी) (लखनऊ) टीम के मालिक होंगे और सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स (अहमदाबाद) टीम के मालिक होंगे जो नए मालिकों के रूप में कैश-रिच लीग में शामिल होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल खेल रही हैं। इसमें अब लखनऊ और अहमदाबाद की टीम शामिल होगी।
0 comments:
Post a Comment