खबर के अनुसार कल हुए मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर मात्र 134 रन बना सकी। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 18.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया और न्यूजीलैंड पर शानदार जीत दर्ज की।
आपको बता दें की न्यूजीलैंड के खिलाफ एक वक्त पाकिस्तान की टीम लड़खड़ाती नजर आ रही थी। लेकिन मोहम्मद रिजवान के 33 और शोएब मलिक 26 रन नाबाद ने पाकिस्तान को संभाले रखा। अंत में आसिफ अली ने 7वें नंबर पर उतरकर महज 12 गेंदों पर 27 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक बार फिर टॉस जीता और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 4 विकेट लिए और न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन ही बना पाई और पाकिस्तान ने इस मैच में जीत हासिल करते हुए ग्रुप में टॉप पर अपना स्थान बना लिया।
0 comments:
Post a Comment