लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बनेंगी 15 पुलिस चौकियां, देखें लिस्ट?

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर 15 पुलिस चौकियां बनाई जाएगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। साथ ही साथ दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं। 

खबर के अनुसार इन 15 पुलिस चौकियों में हर चौकी पर एक उपनिरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी और 14 आरक्षियों को तैनात किया जायेगा। इसको लेकर विभाग के द्वारा 255 पदों की स्वीकृति दे दी गई हैं। बहुत जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इस सन्दर्भ में आदेश भी जारी कर दिया हैं। इससे ये साफ हो गया हैं की लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर जल्द से जल्द 15 पुलिस चौकियां बनाई जाएगी और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बनेंगी 15 पुलिस चौकियां, देखें लिस्ट?

आपको बता दें की लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का ये चौकियां इटावा के ऊसाराहार में कुदरैल, फतेहाबाद में लुहारी और डौकी के नदौता, उन्नाव के बांगरमऊ में देवखरी आदि में स्थापित होंगी।

0 comments:

Post a Comment