खबर के अनुसार पिछले चार महीने से भारत में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि नहीं हुई थी। हालांकि एक मार्च को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 105 रुपये की वृद्धि की गई थी। लेकिन अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी 50 रुपये बढ़ गए हैं।
जानकारों की मानें तो रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनियाभर में गैस की सप्लाई सही तरीकों से नहीं हो रही हैं। साथ ही साथ कच्चे तेल के भी दामों में वृद्धि हो रही हैं। जिसके कारण घरेलू गैस सिलेंडर के साथ साथ पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ रहे हैं।
दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेरठ, आगरा, लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर का नया रेट जारी, जानिए?
दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर का नया रेट : 949.5 रुपये।
गुरुग्राम में घरेलू गैस सिलेंडर का नया रेट : 958.5 रुपये।
फरीदाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर का नया रेट : 951.5 रुपये।
मेरठ में घरेलू गैस सिलेंडर का नया रेट : 947.5 रुपये।
आगरा में घरेलू गैस सिलेंडर का नया रेट : 962.5 रुपये।
लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर का नया रेट : 987.5 रुपये।

0 comments:
Post a Comment