लखनऊ : यूपी पुलिस में 28000 पदों पर होगी भर्तियां, देखें पदों का ब्योरा

न्यूज डेस्क: यूपी पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी पुलिस में 28000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी जायेगा।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) 26210 कांस्टेबल व फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती निकालेगा। इसके अलावे भी और कई पदों पर भर्तियां निकाली जाएगी। इसके लिए यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने इसकी जानकारी दी हैं।

अगर आप यूपी पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो तैयारी शुरू कर दें क्यों की बड़ी संख्या में भर्तियां निकलने वाली हैं। इन भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। 

यूपी पुलिस में 28000 पदों पर निकलेगी भर्तियां, देखें पदों का ब्योरा?

यूपीपीबीपीबी में 26210 कांस्टेबल व फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती। 

यूपी पुलिस में एसआई के 829 पदों पर फिर नई भर्तियां निकलेंगी।

कंप्यूटर प्रोग्रामर भर्ती 2020 के तहत 3 पदों पर वैकेंसी निकलेंगी। 

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2021 के तहत 693 पदों पर भर्ती निकलेगी। 

यूपी पुलिस लिपिक, लेखा और गोपनीय सहायक संवर्ग भर्ती 2021 के तहत 243 पदों पर वैकेंसी निकलेंगी।

0 comments:

Post a Comment