देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज के लोग 5 मिनट में निकालें जमीन के कागज

न्यूज डेस्क: देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज में रहने वाले लोगों को अगर जमीन के कागजातों की ज़रूरत हैं तो उन्हें कहीं भी जानें की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। क्यों की यूपी सरकार ने यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जमीन के कागजात उपलब्ध करा दिए हैं। 

खबर के अनुसार अभी तक यूपी वासियों को खतैनी नकल आदि की जानकारी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए यूपी राजस्व विभाग ने अपना ऑफिसियल वेब पोर्टल बनाया है। जिससे आप फ्री में जमीन की खतैनी निकाल सकते हैं।

सरकार के इस नई व्यवस्था से लोग 5 मिनट में जमीन के कागजात निकाल रहे हैं। साथ ही साथ उन्हें पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं इस नई व्यवस्था से जमीन खरीदने वाले लोगों को जमीन का रिकॉर्ड जानना भी आसान हो गया हैं।

देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज के लोग 5 मिनट में निकालें जमीन के कागज?

1 .यूपी भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट upbhulekh.gov.in को गूगल में सर्च करें। 

2 .इस वेबसाइट पर जा कर अपना जनपद, तहसील एवं ग्राम का नाम चुने।

3 .भूलेख खतौनी निकालने के लिए खातेदार के नाम के द्वारा खोजें।

4 .खातेदार का नाम टाइप करके खोजें पर क्लिक करें।

5 .अब आप लिस्ट में खातेदार का नाम सेलेक्ट करें।

6 .इसके बाद आप कॅप्टचा कोड को वेरीफाई करें।

7 .अब भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश निकाले।

0 comments:

Post a Comment