खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आतंक बने डकैत गौरी यादव उर्फ उदयभान को मुठभेड़ में ढेर करने वाली स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम को सरकार इनाम के रूप में पैसे से साथ साथ पिस्टल भी देगी। ये लोग अपने साथ आजीवन पिस्टल रख सकेंगे।
आपको बता दे की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के इन पुलिस कर्मियों को इनाम में तीन-तीन लाख रुपये संग पिस्टल मिलेगी। पुलिस महानिदेशक द्वारा भेजी गई रिपोर्ट को अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश ने इसपर स्वीकृति दे दी है।
यूपी में ये 7 पुलिस कर्मी आजीवन रखेंगे पिस्टल?
निरीक्षक जय प्रकाश राय।
उप निरीक्षक अमित तिवारी।
उप निरीक्षक संतोष सिंह।
कमांडो विनोद कुमार सिंह।
कमांडो अस्तभान यादव।
अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ अमिताभ यश।
मुख्य आरक्षी राजकुमार शुक्ला, आरक्षी शिवानंद शुक्ला।
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार।

0 comments:
Post a Comment