खबर के अनुसार राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा 8853 एएनएम की नियुक्ति के लिए सीबीटी में सफल अभ्यर्थियों की मेधा सूची के आधार पर साक्षात्कर के कार्यक्रम की तिथि घोषित की गई हैं। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
आपको बता दें की राज्य स्वास्थ्य समिति ने इंटरव्यू की तिथि 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक निर्धारित की हैं। इस अवधि में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आप समिति की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर पूरी जानकारी को प्राप्त करें।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य स्वास्थ्य समिति ने पिछले साल एएनएम के 8853 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी किया था। 25 और 26 अक्टूबर को अभ्यर्थियों का सीबीटी लिया गया था। अब सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाया जा रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment