बता दें की राजस्थान में नकल खसरा जमाबंदी जमीन से जुड़ा महत्वपूर्ण दस्तावेज़ होता है। जिसमे गॉंव के किसी भी व्यक्ति के नाम की ज़मीन का पूरा विवरण लिखा होता है। इससे आप जमीन खेत की हर जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में पहले जमीन की जमाबंदी नकल निकालने के लिए कोई को सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थें तथा पैसे भी खर्च करने पड़ते थें। लेकिन नई व्यवस्था शुरू होने से लोगों को जमीन के दस्तावेज आसानी से मिल रहे हैं।
जयपुर, अजमेर, अलवर, कोटा, जोधपुर में ऐसे निकाले जमीन की जमाबंदी नकल?
1. आप सबसे पहले वेबसाइट http://apnakhata.raj.nic.in/LRCLogin.aspx पर जाये।
2. इस वेबसाइट के होम पेज पर जानें के बाद आप अपना जिला के नाम को चुनें।
3. जिला का चुनाव करने के बाद आपको तहसील के नाम को सेलेक्ट करना हैं।
4. तहसील के बाद अब आपको अपना गांव के नाम को सेलेक्ट करना हैं।
5. इसके बाद आप खाता संख्या को सही-सही सेलेक्ट करें।
6. इसके बाद आप भूलेख जमाबंदी नकल देख सकते हैं।
7. अब आप खाता खसरा से जमाबंदी की ही नकल देखें।

0 comments:
Post a Comment