खबर के अनुसार झारखण्ड सरकार ने लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए जमीन के कागजातों को ऑनलाइन वेबसाइट पोर्टल पर उपलब्ध करा हैं। जिस पोर्टल की सहायता से आप जमीन के कागजात देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
आपको बता दें की अभी तक झारखण्ड में किसी भी व्यक्ति को जमीन के क़ागज़ात की आवश्यकता होती है तो उसे उन्हें पाने के लिए अपने जिले के पटवारी लेखापाल के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन अब लोग ऑनलाइन के द्वारा भी जमीन के कागजात को डाउनलोड कर सकते हैं।
रांची, देवघर, धनबाद, पलामू, दुमका में ऐसे निकालें जमीन का खतियान?
स्टेप-1 .आप सबसे पहले गूगल में jharbhoomi nic in वेबसाइट को सर्च करें।
स्टेप-2 .इस वेबसाइट के होम पेज पर अपना खाता देखें विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप-3 .इसके बाद आपको डिस्ट्रिक्ट Map में अपना जिला चुनना हैं।
स्टेप-4 .जिला के बाद आपको मैप में अपना अंचल सेलेक्ट करना हैं।
स्टेप-5 .इसके बाद आप अपने मौजा के नाम को सेलेक्ट करें।
स्टेप-6 .इसके बाद भूलेख चेक करने के विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप-7 .अब आप अधिकार अभिलेख की नकल को चेक करें।
स्टेप-8 .इसके बाद आप भूलेख नकल को डाऊनलोड करें।

0 comments:
Post a Comment