उत्तर प्रदेश के लोगों को अगर जमीन का नक्शा चाहिए तो उन्हें किसी सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। लोग अब अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप की मदद से इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल सकते हैं। इसके लिए किसी तरह के शुल्क भी नहीं लिए जाएंगे।
बता दें की उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आये दिन जमीन की खरीद बिक्री होती हैं। इस खरीद बिक्री के दौरान लोगों को जमीन नक्शा की ज़रूरत सबसे ज्यादा पड़ती हैं। क्यों की इस नक्शा के द्वारा लोग जमीन की लंबाई-चौड़ाई के साथ चौहदी भी जान सकते हैं।
हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव में फ्री मिलेगा जमीन का नक्शा?
1 .हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव में जमीन नक्शा डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://upbhunaksha.gov.in/bhunaksha/09/index.html पर विजिट करें।
2 .इसके बाद आप सही-सही अपने जिला, तहसील एवं गांव को चुने।
3 .अब आपको मैप में खसरा क्रमांक को सलेक्ट करना हैं।
4 .अब आपको Map Report का ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
5 .इसके बाद जमीन नक्शा को देखें और डाउनलोड करें।

0 comments:
Post a Comment