मेरठ में घर बनाना महंगा, सीमेंट, सरिया, ईंट के बढ़े दाम

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के मेरठ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मेरठ में घर बनाना महंगा हो गया हैं। यहां सीमेंट और सरिया के साथ ईंट और रोड़ी-डस्ट के दाम भी बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा हैं। 

खबर के अनुसार मेरठ में सीमेंट, सरिया, ईंट और रोड़ी-डस्ट के दाम में 20 से 33 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई हैं। रूस-यूक्रेन का युद्ध ऐसे ही लंबा चलता रहा तो इसके दाम और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं। क्यों की युद्ध से कच्चे माल की सप्लाई में बाधा आ रही हैं।

आपको बता दें की पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से ढुलाई भी महंगी हो जाएगी। ईंट का दाम प्रति हजार छह हजार से ज्यादा तक पहुंच गया है। वहीं सीमेंट के दामों में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं। जबकि सरिया के दाम में 33 प्रतिशत का उछाल आया है। 

कुछ जानकार बताते हैं की सीमेंट और सरिया के दाम कंपनियां खुद अपने स्तर से बढ़ा रही हैं। इसलिए सरकार को इसपर कोई बड़ा फैसला लेना चाहिए। हालांकि लखनऊ और बरेली में भी ईट, सीमेंट और सरिया के दामों में बढ़ोत्तरी हुई हैं।

0 comments:

Post a Comment