खबर के अनुसार राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का दाम 899.50 रुपये से बढ़कर 949.50 रुपये हो गया है। इसतरह से देश के अलग-अलग राज्यों में भी सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई हैं। इसका सीधा असर आम आदमी पर होगा।
जानकारों की मानें तो 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम में अचानक से 50 रुपये की वृद्धि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण हुई हैं। क्यों की युद्ध के कारण इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ गए हैं। जिसका असर दुनियाभर के देशों पर हो रहा हैं।
दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, भोपाल में LPG सिलेंडर का नया रेट, जानिए?
दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम: 949.50 रुपये
गुरुग्राम में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम: 958.50 रुपये।
फरीदाबाद में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम: 951.50 रुपये।
लखनऊ में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम: 987.50 रुपये।
गोरखपुर में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम: 1012.00 रुपये।
भोपाल में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम: 955.50 रुपये।
0 comments:
Post a Comment