लखनऊ : यूपी के 1000 बीएड कॉलेजों में इस बार नहीं होगा एडमिशन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के 1000 बीएड कॉलेजों में इस बार एडमिशन नहीं होगी। इसको लेकर एनसीटीई (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद) ने आदेश जारी कर दिया हैं।

खबर के अनुसार एनसीटीई ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए परफार्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट जमा न करने वाले इन कॉलेजों पर कारवाई करते हुए एडमिशन पर रोक लगा दी हैं। साथ ही साथ सभी संबंधित महाविद्यालयों को आदेश भेज दिया हैं।

आपको बता दें की एनसीटीई ने राज्य के सभी बीएड व डीएलएड कॉलेजों से परफार्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट मांगा था। जिसके कॉलेजों को जमीन, क्षेत्रफल, शिक्षक, छात्रों का ब्योरा समेत कई बिंदुओं की जानकारी देनी थी। लेकिन 1000 कॉलेजों ने इसकी जानकारी नहीं दी हैं। 

इसके बाद एनसीटीई ने गंभीर कार्रवाई करते हुए कहा की जिन कॉलेजों ने रिपोर्ट नहीं दी है, उनके नाम सत्र 2022-23 की काउंसिलिंग में नहीं जोड़े जाएंगे। इन कॉलेजों में एडमिशन नहीं होगा। इस कारवाई से कानपुर के 100 बीएड व डीएलएड महाविद्यालयों में इस बार एडमिशन नहीं होंगे।

0 comments:

Post a Comment