दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, पटना समेत देशभर के लिए 38926 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, पटना समेत देशभर के लिए 38926 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां डाक विभाग (India Post) के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया गया हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें। ऑनलाइन के द्वारा आवेदन शुरू हो चूका हैं। 

पदों का विवरण : डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक के 38926 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 12वीं पास होनी चाहिए।

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 मई 2022 से लेकर 5 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा।

आवेदन शुल्क :  All Category Candidate के लिए आवेदन शुल्क 100/- रुपया। जबकि Female, SC/ST candidates, PwD के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं हैं।

ऐसे करें अप्लाई : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://indiapostgdsonline.gov.in/

नौकरी करने का स्थान : देशभर में कहीं भी।

0 comments:

Post a Comment