खबर के अनुसार बिहार से आरसीपी सिंह, गोपाल नारायण सिंह, सतीश चंद्र दूबे, मीसा भारती और शरद यादव का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा हैं। इसमें JDU और BJP कोटे से 2-2 सीटें जबकि RJD कोटे से 1 सीट खाली हो रही है।
बता दें की बिहार विधानसभा में भाजपा के पास 77 विधायक हैं, वहीं राजद के पास 76 विधायक हैं। जबकि जदयू के पास 45 विधायक हैं। वहीं जदयू को विधानसभा में 1 निर्दलीय विधायक का भी समर्थन हासिल है। इस हिसाब से जदयू को 1, राजद को 2 और भाजपा को जीतनराम मांझी के विधायकों की बदौलत दो सीटें मिल सकती हैं।
हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया हैं की बिहार में भाजपा, राजद और जदयू में से कौन बाजी मारेगा। इसको लेकर सभी पार्टियां बैठक कर रही हैं। बहुत जल्द उम्मीदवारों के नाम पर भी मुहर लग सकती हैं। आज बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक होने वाली हैं।

0 comments:
Post a Comment