बता दें की चहल और हसरंगा के बीच पर्पल कैप की रेस चल रही हैं। ये रेस सिर्फ वो गेंदबाज जीतेगा जो आईपीएल 2022 के सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करेगा। सबसे बड़ी बात यह हैं की चहल की राजस्थान टीम और हसरंगा की बैंगलोर टीम दोनों प्लेऑफ में पहुंच गई हैं।
फिलहाल चहल 26 विकेट के साथ इस दौड़ में सबसे आगे हैं, वहीं वानिंदु के पास 24 विकेट हैं। अब देखना होगा की प्लेऑफ में होने वाले मैचों में चहल और हसरंगा में से कौन ज्यादा विकेट लेता हैं। जो भी गेंदबाज ज्यादा विकेट लेने में सफल रहेगा उसे पर्पल कैप दिया जायेगा।
किस गेंदबाज ने लिए कितने विकेट।
1 .युजवेंद्र चहल : 26 विकेट।
2 .वानिंदु हसरंगा : 24 विकेट।
3 .कगिसो रबाडा : 23 विकेट।
4 .उमरान मलिक : 22 विकेट।
5 .कुलदीप यादव : 21 विकेट।

0 comments:
Post a Comment