उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को होगा चुनाव

न्यूज डेस्क: राज्यसभा में उत्तर प्रदेश से 31 सदस्य आते हैं। जिसमे से 11 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने वाला हैं। इन राज्यसभा सदस्यों के खाली स्थान को भरने के लिए 10 जून को चुनाव कराया जायेगा। इसको लेकर चुनाव आयोग ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। 

खबर के अनुसार यूपी में भारतीय जनता पार्टी के पांच, समाजवादी पार्टी के तीन, बहुजन समाज पार्टी के दो तथा कांग्रेस के एक राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल समाप्त हो रहा हैं। बता दें की विधानसभा में प्रचंड जीत हासिल करने वाली भाजपा को राज्यसभा के चुनाव में यूपी के अधिक सीटें मिल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश से अभी भारतीय जनता पार्टी के 22 राज्यसभा सदस्य हैं। लेकिन खाली हो रहे 11 सीटों में से भाजपा सात सीटों पर जीत हासिल कर सकती हैं। क्यों की यूपी विधानसभा में भाजपा के पास 273 विधायक हैं। जबकि समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दलों के पास 125 विधायक हैं।

जानकारों की मानें तो राज्यसभा सांसद के पद पर जीत हासिल करने के लिए प्रत्यके सीट के लिए कम से कम 37 विधायकों का वोट चाहिए। ऐसे में भाजपा उत्तर प्रदेश से सात सीटें आसानी से जीत लेगी और राज्यसभा में भाजपा की स्थिति मजबूत होगी।

0 comments:

Post a Comment