इतना ही नहीं इसी 2022 आईपीएल सीजन में ही चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल इतिहास की पांचवी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 182 रन बनाये हैं।
IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारियां, जानिए।
क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल : इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल का नाम हैं। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए नाबाद 210 रन बनाये हैं।
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो : आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी में डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो दूसरे स्थान पर हैं। इन्होने ने पहले विकेट के लिए 185 रन बनाये हैं।
गौतम गंभीर और क्रिस लिन : इस लिस्ट में तीसरे नंबर गौतम गंभीर और क्रिस लिन का नाम आता हैं। इन्होने पहले विकेट के लिए नाबाद 184 रन बनाये हैं।
केएल राहुल और मयंक अग्रवाल : सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल का नाम चौथे नंबर पर हैं। इन्होने पहले विकेट के लिए 183 रन बनाये हैं।
डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ : इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ का नाम हैं। इन्होने पहले विकेट के लिए 182 रन बनाये हैं।

0 comments:
Post a Comment