12 मार्च को है मोहिनी एकादशी, जानें पूजा करने का शुभ मुहूर्त

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल 12 मार्च को मोहनी एकादशी का व्रत मनाया जायेगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना की जाती हैं। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन जो व्रत रहता है उसके व्रत के प्रभाव से मनुष्य मोहजाल तथा पातक समूह से छुटकारा पाता हैं। साथ ही साथ व्यक्ति निरोगी रहता है, राक्षस, भूत-पिशाच आदि योनि से छुटकारा मिलता है, पापों का नाश होता है। 

शुभ मुहूर्त : मोहिनी एकादशी तिथि की शुरुआत 11 मई बुधवार को शाम 07 बजकर 31 मिनट पर होगा और  12 मई गुरुवार को शाम 06 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगा। 

पारण का समय : जो लोग व्रत रखेंगे उनके लिए पारण का समय सुबह 05 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर सुबह 08 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। 

ऐसे करें पूजा : आप सुबह में नित क्रिया करने के बाद स्नान करें। इसके बाद सच्चे मन से भगवान विष्णु का आसान करें और फिर व्रत का संकल्प लें। फिर विधि पूर्वक विष्णु भगवान को साफ- स्वच्छ वस्त्र पहनाएं। उनकी पूजा आराधना करें।

0 comments:

Post a Comment