खबर के अनुसार नदियों से सटे पांच किलोमीटर के दायरे वाले गांवों में रहने वाले लोगों को तैराकी सिखायी जायेगी। इसके लिए सभी गांवों में विशेष अभियान चलाया जायेगा। साथ ही साथ लोगों को तैराकी सिखने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।
दरअसल बिहार में नदियों से सटे गांवों में हर साल कई लोगों की मौत पानी में डूबने से हो जाती हैं। राज्य के केवल 18 जिले में ही बीते चार साल में 1140 लोगों की मौत डूबने से हो चुकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों को तैराकी सिखाया जायेगा।
आपको बता दें की तैराकी सिखाने के लिए हर पंचायत में मास्टर ट्रेनर बनाये जायेंगे जो लोगों को तैराकी सिखाएंगे। इस दौरान अधिक से अधिक युवाओं को तैराकी में प्रशिक्षित किया जायेगा ताकि किसी घटना होने पर लोगों को बचाया जा सके।
इन जिलों में चलेगा अभियान।
पटना, भागलपुर, सारण, मुंगेर, पूर्वी चंपारण,नालंदा, गया, किशनगंज, जहानाबाद, खगड़िया, अरवल, समस्तीपुर, रोहतास, शिवहर, बेगूसराय, मधेपुरा, लखीसराय और कटिहार।
.png)
0 comments:
Post a Comment