खबर के अनुसार कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा में 100 का आंकड़ा पार गई थी। लेकिन जानकारों की मानें तो 10 जून के होने वाले चुनाव के बाद राज्यसभा में भाजपा की सीटें 100 से कम हो जाएगी। हालांकि बीजेपी चुनाव में तोड़-जोड़ कर सकती हैं। क्यों की राज्यसभा में बहुत से भारतीय जनता पार्टी दूर हैं, इससे कोई भी बिल पास कराने में मुश्किल हो सकती हैं।
किस राज्य में कितने सीटें खाली : राज्यसभा में उत्तर प्रदेश के 11 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बिहार के पांच, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के छह-छह सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वहीं आंध्र प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक से चार-चार सदस्य का कार्यकाल खत्म हो रहा हैं।
इतना ही नहीं मध्य प्रदेश और ओड़िशा से तीन-तीन राज्यसभा सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वहीं तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड और हरियाणा से दो-दो सदस्य का कार्यकाल समाप्त हो रहा हैं। जबकि एक सदस्य उत्तराखंड से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment