खबर के अनुसार राजस्थान, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में राज्यसभा की सीटें खाली हो रही हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 24 मई को नोटिफिकेशन जारी होगा और 31 मई तक नॉमिनेशन भरे जा सकेंगे और फिर 10 जून को चुनाव कराया जायेगा।
कैसे होते हैं राज्यसभा के चुनाव : राज्यसभा की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार राज्यसभा सदस्य के चुनाव में आम आदमी वोट नहीं करता है, बल्कि जनता द्वारा चुने गए जन-प्रतिनिधि (विधायक) इन चुनावों में हिस्सा लेते हैं और वहीं वोट भी ड़ालते हैं। बता दें की हर राज्य के विधायकों की संख्या के आधार पर राज्यसभा के उम्मीदवारों का जीत-हार तय होता हैं। राज्यों की कुल विधानसभा सीटों के आधार पर ये तय किया जाता है कि जीतने के लिए कितने वोट की आवश्यकता होगी।
कौन बन सकता हैं राज्यसभा सांसद : बता दें की भारतीय नागरिक होने के साथ ही 30 साल या उससे अधिक की उम्र का व्यक्ति राज्यसभा का सांसद बन सकता हैं और राज्यसभा के चुनाव में अपनी उम्मीदवारी को पेस कर सकता हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment