पटना : बिहार में सरकारी कर्मियों को मिलेगा 203 परसेंट डीए

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने वाले सरकारी कर्मियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सरकारी कर्मियों को 203 परसेंट डीए का लाभ दिया जायेगा। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

बता दें की सेवा से अवकाश ग्रहण कर चुके कर्मियों को पेंशन में इसका लाभ मिलेगा। पेंशन में बढ़ी हुई राशि जुड़ जाएगी। इस बढ़ोत्तरी से सरकारी कर्मियों को काफी लाभ होगा। इस बढ़ोत्तरी के दायरे में वे तमाम कर्मी आएंगे, जिन्हें छठे केंद्रीय वेतनमान का लाभ मिल रहा हैं।

दरअसल बिहार सरकार ने केंद्र सरकार के आदेश के बाद ये अधिसूचना जारी किया हैं। इससे पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मियों को 203 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का फैसला किया था। अब बिहार सरकार ने भी इसे राज्य कर्मियों के लिए लागू किया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार  वित्त विभाग ने बुधवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई राशि का भुगतान बकाये के रूप में किया जायेगा। इस आदेश से ये साफ हो गया हैं की राज्य सरकार केंद्र की तरह कर्मियों को महंगाई भत्ते का लाभ देगी।

0 comments:

Post a Comment