IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया में आईपीएल का रोमांच दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। आईपीएल में एक से एक बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज कौन हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। 

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज?

1. क्रिस गेल: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं। गेल ने कुल 357 छक्के 139 पारियों में लगाए है जो की एक रिकॉर्ड हैं।

2. एबी डिविलियर्स: सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एबी डिविलियर्स दूसरे नंबर पर हैं। डिविलियर्स ने अब तक 162 पारियों में 245 छक्के लगाए है।

3. रोहित शर्मा: इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम हैं। रोहित ने 202 पारियों में 224 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया हैं।

4. एमएस धोनी: सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में धोनी चौथे नंबर पर हैं। एमएस धोनी ने आईपीएल में अब तक 186 पारियां खेली है, जिसमें उन्होने 217 छक्के लगाए हैं।

5. किरोन पोलार्ड: इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर किरोन पोलार्ड का नाम हैं। जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया हैं।

0 comments:

Post a Comment