बता दें की बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट 1 जून तक बढ़ा दी है। अब आप एक जून 2022 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा।
पदों का विवरण : बिहार कर्मचारी चयन आयोग के तहत कुल 2187 पदों को भरा जाएगा जिनमें सबसे ज्यादा सचिवालय सहायक के 1360 पद हैं।
योग्यता : अगर आप किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 37 वर्ष तक होनी चाहिए। अनारक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया : बिहार कर्मचारी चयन आयोग के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा।
आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।
आधिकारिक वेबसाइट : bssc.bihar.gov.in
नौकरी करने का स्थान : बिहार।

0 comments:
Post a Comment