IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

न्यूज डेस्क: आईपीएल इतिहास में आपने कई बल्लेबाजों को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं की आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से ताकि सभी लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सकें। 

एक रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता नाइटराइडर्स के पैट कमिंस ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। इसी साल आईपीएल में कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंद पर अर्धशतक लगाया था।

हालांकि केएल राहुल ने भी साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंद पर अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। यानि की पैट कमिंस और केएल राहुल आईपीएल के इतिहास में दोनों ने 14-14 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। 

IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज?

पैट कमिंस: 14 गेंदों में अर्धशतक।

केएल राहुल: 14 गेंदों में अर्धशतक।

यूसुफ पठान : 15 गेंदों में अर्धशतक।

सुनील नरेन: 15 गेंदों में अर्धशतक।

सुरेश रैना: 16 गेंदों में अर्धशतक।

0 comments:

Post a Comment