खबर के अनुसार विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से मिली जीत के बाद ये योगी सरकार का पहला बजट सत्र होगा। इस सत्र में सरकार का ध्यान किसानों, युवाओं और महिलाओं पर होगा। साथ ही साथ युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने पर भी सरकार का ध्यान केंद्रित होगा।
यूपी सरकार 26 मई को पेस करेगी बजट, ये चुनावी वादे हो सकते हैं पूरे?
1 .वर्ष 2022-23 के इस पूर्ण बजट का आकार करीब 6.10 लाख करोड़ रुपये का होने का अनुमान है। इसमें कई घोषणाएं हो सकती हैं।
2 .बजट सत्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन (बसों) में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा सकती हैं।
3 .किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दिए जाने के लिए बजट का प्रबंध हो सकता है। चुनाव के दौरान इसकी घोषणा की गयी थी।
4 . किसानों के आलू, प्याज, टमाटर जैसी फसलों का न्यूनतम मूल्य सुनिश्चित करने की घोषणा बजट के दौरान हो सकती हैं।
5 .यूपी सरकार मुफ्त स्कूटी वितरण जैसे संकल्पों के लिए भी बजट इंतजाम किए जाने की घोषण कर सकती हैं।
6 .बजट के दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत वित्तीय सहायता को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने की घोषणा हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment