खबर के अनुसार अगर आप लखनऊ से गाजीपुर, बलिया और आजमगढ़ बस के द्वारा जानें वाले हैं तो अब आपको पहले के मुकाबले 61 रुपया अधिक किराया देना होगा। किराये की नई दरें तत्काल प्रभाव यानि की एक मई से लागू हो गई हैं।
बता दें की परिवहन निगम प्रशासन ने लखनऊ से इन तीन शहरों के बीच चलने वाली बसों का किराया 61 रुपये बढ़ा दिया हैं। इसका सीधा असर इस रुट पर बस से सफर करने वाले लोगों पर पड़ेगा और उन्हें अब पहले से ज्यादा बस किराया देना होगा।
लखनऊ से गाजीपुर, बलिया और आजमगढ़ का बस किराया बढ़ा, जानिए?
लखनऊ से आजमगढ़ का किराया : सामान्य बस 386 रुपया, एसी जनरथ बस 565 रुपया।
लखनऊ से गाजीपुर का किराया : सामान्य बस 471 रुपया, एसी जनरथ बस 708 रुपया।
लखनऊ से बलिया का किराया : सामान्य बस 510 रुपया, एसी जनरथ बस 758 रुपया।

0 comments:
Post a Comment