खबर के अनुसार इंडोनेशिया द्वारा निर्यात खोलने के कारण देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में गिरावट देखने को मिली हैं। सरसों पक्की घानी और कच्ची घानी तेल की कीमतों में 40-40 रुपये की कमी हुई हैं। आने वाले दिनों के इसके दाम और भी कम होने की सम्भावना हैं।
बता दें की इंडोनेशिया द्वारा निर्यात खोले जाने के बाद विदेशों में सूरजमुखी को छोड़कर सोयाबीन, पामोलीन तेलों के दाम में लगभग 100 डॉलर की कमी हुई है। इसका असर भारत के तेल बाजार पर भी देखने को मिल रहा हैं और भारत में सरसों तेल के दाम कम हो रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सरसों दादरी तेल 250 रुपये टूटकर समीक्षाधीन सप्ताहांत में 15,050 रुपये क्विंटल पर बंद हुआ हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में खुदरा बाजार में भी सरसों तेल के दाम कम होंगे। इस साल भारत में भी सरसों का उत्पादन अच्छा हुआ हैं।

0 comments:
Post a Comment