शनि जयंती 5 राशियों के लिए हैं खास, बरसेगी शनिदेव की कृपा

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल 30 मई को शनि जयंती मनाया जायेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शनि देव की पूजा आराधना करने से  शनि की साढ़े साती और शनि ढैय्या के बुरे प्रभावों से राहत मिलेगी।

आपको बता दें की इस साल शनि जयंती कर्क राशि, वृश्चिक राशि, कुंभ राशि, मकर राशि और मीन राशि वालों के लिए खास रहने वाले हैं। इनके दैनिक जीवन में शनिदेव की असीम कृपा हो सकती हैं और इनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आ सकती हैं।

ज्योतिष की मानें तो इस समय कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या है। वहीं मकर, कुंभ और मीन वालों पर शनि साढ़े साती का प्रकोप है। लेकिन शनि जयंती के बाद इनकी ये परेशानी दूर हो जाएगी और इनके जीवन में अच्छे दिनों की दस्तक होगी। 

शनि जयंती पर करें ये काम : आप शनि जयंती के दिन स्नान करने के बाद ॐ शं शनैश्चराय नम:” ॐ निलांजन समाभासम रविपुत्रम यमाग्रजंम। छायामार्तंड संभूतम तमः नमामि शनेश्चरम।। मंत्र का जाप करें। साथ ही साथ किसी नदी या तलाब में एक अखंड नारियल को प्रवाहित करें।

0 comments:

Post a Comment