पटना ज्योतिष : मई महीने में हैं मोहिनी एकादशी समेत 5 प्रमुख व्रत

पटना ज्योतिष : मई महीने में इस साल मोहनी एकादशी समेत कई प्रमुख्य व्रत पड़ रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार यह महीना व्रत रखने के लिए काफी शुभ हैं। मई माह में मोहिनी एकादशी, प्रदोष व्रत, नरसिंह जयंती जैसे कई पर्व मनाये जाएंगे। 

मई महीने में हैं मोहनी एकादशी समेत 5 प्रमुख व्रत?

12 मई को मोहिनी एकादशी: 12 मई को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जायेगा। इस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया और राक्षसों का वध किया। इसलिए लोग इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा करते हैं।

13 मई प्रदोष व्रत: ज्योतिष के अनुसार 13 मई को प्रदोष व्रत रखा जायेगा। इस दिन भगवान शंकर की पूजा की जाती है। लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। इससे इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं।

14 मई नरसिंह जयंती: आपको बता दें की हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की पूजा की जाती हैं। इस साल 14 मई को नरसिंह जयंती मनाई जाएगी। भगवान् विष्णु ने इस दिन नरसिंह के रूप में अवतार लिया था।

15 मई कूर्म जयंती : ज्योतिष के अनुसार कूर्म जयंती के दिन ही भगवान विष्णु कूर्म अवतार की पूजा की जाती हैं। इस दिन भगवान विष्णु ने मंदराचल पर्वत को अपनी पीठ पर धारण करके समुद्र मंथन में मदद की थी। तक से लेकर अबतक लोग इस दिन भगवान विष्णु के कूर्म की पूजा करते हैं।

0 comments:

Post a Comment