बड़ा फलदायी होता है मोहिनी एकादशी व्रत, जानें व्रत के जरूरी नियम

धर्म डेस्क: साल भर में कुल 24 एकादशी तिथि पड़ती है जिसमें सभी एकादशी व्रत भगवान  श्री हरि विष्णु को समर्पित होता हैं। इन सभी एकादशी में मोहनी एकादशी को सबसे प्रमुख्य एकादशी माना जाता हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने से इंसान को शुभ लाभ की प्राप्ति होती हैं तथा जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलती हैं। 

मोहिनी एकादशी की शुभ तिथि :  मोहिनी एकादशी की तिथि 11 मई की शाम 07:31 बजे से प्रारंभ हो रही है और 12 मई की शाम 06:51 बजे समाप्त होगी। आप 12 मई को एकादशी का व्रत रख सकते हैं। आपके लिए फलदायी साबित होगा। 

ज्योतिष के अनुसार अगर आप 12 मई को एकादशी व्रत रखते हैं तो आपके लिए 13 मई शुक्रवार को सूर्योदय के बाद पारण का शुभ मुहूर्त रहेगा। पारण का शुभ समय सुबह 05:32 से शुरु होकर सुबह 08:14 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में आप पारण कर सकते हैं। 

ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा : मोहिनी एकादशी के दिन आप भगवान नारायण को पीला चंदन, रोली, अक्षत, पुष्प, तुलसी, प्रसाद, वस्त्र, दक्षिणा आदि अर्पित करें और उनकी पूजा आराधना करें। आप इस दिन भगवान विष्णु का पाठ भी करा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment