मधुबनी, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत 8 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने मधुबनी, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत 8 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ खराब मौसम के दौरान लोगों से घर में रहने की अपील की गई हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार में आज गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती हैं।

आपको बता दें की उत्तर पश्चिम ट्रफ-लाइन बिहार से दक्षिण तमिलनाडु तक उत्तर छत्तीसगढ़, तेलंगाना से होते हुए गुजर रही है। जिसके कारण पटना स्थित मौसम विभाग केंद्र ने राज्य के आठ जिलों के लिए लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार के इन जिलों में 8-10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं और हल्की बारिश भी हो सकती हैं। वहीं इन जिलों के अलावे बिहार के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि दक्षिणी बिहार के पारे में आंशिक उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment