लखनऊ : यूपी में शिक्षकों की ऑनलाइन होगी अटेंडेंस

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के सरकरी स्कूलों में बढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार राज्य के सभी स्कूलों में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था शुरू करने जा रही हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग ने माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और काम में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों की जवाबदेही तय करने के लिए स्कूलों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम पर काम कर रही हैं।

आपको बता दें की नई व्यवस्था शुरू होने बाद शिक्षक चाहकर भी देरी से नहीं आ सकेंगे और उन्हें समय पर स्कूल में उपस्थित होना होगा। ऑनलाइन अटेंडेंस शुरू करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल या किसी अन्य माध्यम से इस पर विचार किया जा रहा है। 

दरअसल उत्तर प्रदेश के कई जिलों से ऐसी शिकायत आती हैं की कई टीचर समय पर स्कूल नहीं आते हैं। जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती हैं। सरकार अब सभी टीचरों को समय पर स्कूल बुलाने के लिए ऑनलाइन अटेंडेंट की सुविधा शुरू करेगी।

0 comments:

Post a Comment