खबर के अनुसार अपात्र राशन कार्ड धारकों को सरकार ने निशाने पर लिया है और जल्द से जल्द राशन कार्ड को सरेंडर करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई अपात्र व्यक्ति अपना राशन कार्ड सरेंडर नहीं करता हैं तो उसपर कारवाई की जाएगी।
बता दें की यूपी में रहने वाले वैसे लोग जिनके पास चार पहिया वाहन, 100 वर्गगज जमीन, शस्त्र लाइसेंस, पेंशनर, सरकारी नौकरी, आयकर जमा कर रहें हैं। वैसे लोगों को अपात्र की श्रेणी में रखा गया हैं तथा इन्हे राशन कार्ड सरेंडर करने के निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल राशन कार्ड राज्य के उस व्यक्ति के लिए हैं जो गरीब हैं तथा जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं। इन लोगों को सरकार के द्वारा फ्री या सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराया जाता हैं। लेकिन कई ऐसे अपात्र लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। सरकार अब ऐसे लोगों से राशन कार्ड वापस लेगी।

0 comments:
Post a Comment