स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 154 नए मामले सामने आये हैं। जिसमे सबसे ज्यादा मामले गौतमबुद्ध नगर से हैं। यहां 72 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। वहीं गाजियाबाद में 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
आपको बता दें की राजधानी लखनऊ में 14, आगरा में 5 और प्रयागराज में कोरोना के 4 मामले दर्ज किए गए हैं। इससे राज्य में सक्रिय केस की संख्या 1,145 हो गई हैं। वहीं पिछले 24 घंटे के अंदर पहले से कोरोना संक्रमित 182 लोग स्वास्थ्य भी हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1,07,230 सैंपल की कोरोना जांच की गई थी। जिसमे 154 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अच्छी बात यह हैं की राज्य के 15 जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं। इन जिलों में कोरोना के एक भी एक्टिव केस मौजूद नहीं हैं।

0 comments:
Post a Comment