पटना : बिहार में दूसरे के नाम पर सिम चलाने वाले हो जाएं सावधान

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अगर आप भी गलत तरीके से हासिल किया हुआ दूसरे के नाम का सिम चला रहे हैं तो सावधान हो जाएं। क्यों की बिहार में ऐसे लोगों की पहचान करके उसपर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही हैं। 

दरअसल बिहार में कई अपराधी फर्जीवाड़ा करने तथा रंगदारी मांगने के लिए दूसरे के नाम का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी जिलों में सिम की जांच चल रही हैं और ऐसे लोगों पर कारवाई भी की जा रही हैं।

बता दें की बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, सिवान, गोपालगंज, कैमूर जैसे जिलों में बड़ी संख्या में कार्रवाई की गई हैं। सिम खरीदने वालों से लेकर सिम बेचने वाले डीलरों पर भी कारवाई की जा रही हैं। अबतक करीब 400 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ और पुलिस की ओर से राज्य के सभी जिलों में ऐसे सिमधारकों की पहचान करने का अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा हैं। साथ ही साथ गलत तरीकों से सिम बेचने और खरीदने वालों पर एक्शन लिया जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment