IPL में छक्के लगाकर मैच जिताने वाले 5 खिलाड़ी, टॉप पर धोनी

खेल समाचार : आईपीएल क्रिकेट के इतिहास में पांच ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने अपनी टीम को सबसे ज्यादा बार छक्के लगाकर मैच जिताने का रिकॉर्ड बनाया हैं। इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी पहले नंबर पर हैं।

खबर के अनुसार कल शाम राजस्थान और गुजरात के बीच खेले गए मैच में गुजरात के डेविड मिलर ने अपनी टीम को छक्के से जीत दिलाया। साथ ही साथ उन्होंने इस मामले में रविंद्र जडेजा की बराबरी कर ली। जबकि रोहित शर्मा और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया हैं। 

बता दें की आईपीएल के इतिहास में एमएस धोनी ने छह बार अपनी टीम को छक्के लगाकर मैच को जिताया हैं और वो इस इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। जबकि रविंद्र जडेजा और डेविड मिलर ने पांच-पांच बार अपनी टीम को छक्के लगाकर मैच जिताया हैं। 

IPL में छक्के लगाकर मैच जिताने वाले 5 खिलाड़ी, टॉप पर धोनी?

एमएस धोनी : 6 बार छक्के लगाकर मैच जिताया। 

डेविड मिलर : 5 बार छक्के लगाकर मैच जिताया। 

रविंद्र जडेजा : 5 बार छक्के लगाकर मैच जिताया। 

रोहित शर्मा : 4 बार छक्के लगाकर मैच जिताया। 

कीरोन पोलार्ड : 4 बार छक्के लगाकर मैच जिताया। 

0 comments:

Post a Comment