खबर के अनुसार मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के ताजा आदेश के बाद जिलों के अफसर औचक निरीक्षण पर निकलेंगे और पंचायत में चल रही सभी योजनाओं की जांच करेंगे। साथ ही साथ योजनाओं में अगर कोई धांधली हैं तो उसपर एक्शन भी लेंगे।
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि वे स्वयं पंचायतों में अफसरों द्वारा किए जा रहे औचक निरीक्षण की मानीटरिंग करें। इतना ही नहीं अफसरों को निरीक्षण के लिए स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 बजे के पहले जानें के निर्देश दिए गए हैं।
पंचायतों में इन चीजों का होगा औचक निरीक्षण।
नल-जल योजना, पक्की गली-नाली, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों में शिक्षक-छात्र की उपस्थिति, छात्रावास भवन, बिजली कनेक्शन, बिस्तर, शौचालय, रसोई, अनाज खरीद केंद्र, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, मनरेगा योजना, राजस्व मामला, किताब, किशोर स्वास्थ्य, साइकिल, पोशाक, कंप्यूटर, मध्याह्न भोजन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, पंचायत सरकार भवन, ग्रामीण आवास आदि।

0 comments:
Post a Comment