जयपुर, अलवर, बीकानेर, दौसा, धौलपुर में मिले कोरोना के नए संक्रमित मरीज

न्यूज डेस्क: राजस्थान में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में एकबार फिर से कोरोना की वापसी होने लगी हैं। सोमवार को राजस्थान के जयपुर, अलवर, बीकानेर, दौसा, धौलपुर समेत कई जिलों में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। 

खबर के अनुसार राजधानी जयपुर में सोमवार को कोरोना के 61 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ने लगी हैं। वहीं अलवर में 7, बीकानेर में 3, दौसा में 3, धौलपुर में 13, राजसंमद में 1 और उदयपुर में 1 कोरोना केस मिले है।

आपको बता दें की राजस्थान में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 431 हो गई है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी से कोरोना गाइडलाईन के पालन करने के निर्देश दिए हैं। ताकि कोरोना के हो रहे प्रसार को रोका जा सकें।

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में कोरोना के बढ़ रहे केस को देखते हुए गहलोत सरकार पाबंदी बढ़ा सकती है और कोरोना का गाइडलाईन फिर से जारी किया जा सकता हैं। फिलहाल लोगों से मास्क लगाने तथा सावधानी बरतने की अपील की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment