आज लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए सूतक काल का समय

न्यूज डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज साल का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला हैं। यह चंद्रग्रहण विशाखा नक्षत्र में जल तत्व की वृश्चिक राशि में लगेगा। कहते हैं की चंद्रग्रहण के दिन चन्द्रमा बीमार हो जाते हैं। इसलिए लोगों को चंद्रग्रहण के समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

बता दें इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भी चंद्र ग्रहण परिघ योग में मनाया जाएगा। हालांकि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण न तो भारत में दिखाई देगा और न ही इसका कोई सूतक काल मान्य होगा। इसलिए इस ग्रहण का प्रभाव भारत में देखने को नहीं मिलेगा। 

चंद्रग्रहण का समय : साल का पहला चंद्रग्रहण भारतीय समय के मुताबिक 16 मई की सुबह 8:59 बजे से सुबह 10:23 मिनट रहेगा।

कहां-कहां दिखेगा ग्रहण : यह ग्रहण उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, अफ्रीका, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में दिखाई देगा।

सूतक काम समय : ज्योतिष बताते हैं की इस साल का यह पहला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। भारत में किसी भी राशि के जातक पर इस ग्रहण का शुभ या अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा

0 comments:

Post a Comment