खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्देशित किया कि गोरखपुर-देवरिया बाईपास को फोरलेन बनाएं।
इतना ही नहीं फोरलेन निर्माण के साथ बिजली के तार को भी अंडर ग्राउंड करने का काम साथ साथ किया जानें की हिदायत दी। सीएम योगी के इस फैसले से ये साफ हैं की आने वाले कुछ समय में गोरखपुर-देवरिया बाईपास को फोरलेन बनाया जायेगा।
अधिकारियों ने सीएम योगी से कहा की 5 से 6 किलोमीटर का हिस्सा ही शेष बच रहा, इसलिए इसे भी फोरलेन बनाए जाने का प्रस्ताव दें। शासन के आदेश मिलने के बाद गोरखपुर-देवरिया बाईपास को फोरलेन बनाया जायेगा। इससे लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा।

0 comments:
Post a Comment