खबर के अनुसार पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में सात हजार ग्राम सचिवों के सेवा में विस्तार किया गया हैं तथा एक हजार से अधिक पदों पर शीघ्र ही नियोजन किया जायेगा। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों और जिला पंचायत राज पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
बता दें की बिहार में ग्राम कचहरी सचिव के पदों पर युवाओं का चयन संविदा के आधार पर किया जायेगा। ग्राम कचहरी की कार्य अवधि तक के लिए कचहरी सचिवों का चयन किया जायेगा। नई कचहरी गठित होने पर सचिवों की संविदा स्वत: समाप्त हो जाती है।
हालांकि सरकार के आदेश के बाद ग्राम कचहरी सचिव के सेवा में विस्तार किया जा सकता हैं। पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी देने हुए कहा है की बिहार में जल्द ही एक हजार से अधिक ग्राम कचहरी सचिवों की भर्ती की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment