पटना, बक्सर, सारण, लखीसराय समेत कई जिलों में सस्ती होगी बालू

न्यूज डेस्क: बिहार में घर-मकान बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, बक्सर, सारण, लखीसराय समेत कई जिलों में बालू सस्ती हो सकती हैं। क्यों की सरकार राज्य के करीब सौ घाटों का बालू खनन करने जा रही हैं। 

खबर के अनुसार पटना, भोजपुर, बेतिया,औरंगाबाद, लखीसराय, सारण,रोहतास, गया, जमुई,  अरवल,  बक्सर, बांका और किशनगंज में बालू खनन को लेकर टेंडर निकाला गया हैं। जल्द से जल्द बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा।

बता दें की बिहार खनिज विकास निगम की तैयारी जून से पहले इन बालू घाटों में खनन शुरू कर देने की है। बालू खनन शुरू होने से बाजार में बालू की कोई कमी नहीं होगी और बालू की बढ़ती कीमतों से भी लोगों को छुटकारा मिल जायेगा।

सरकार ने इस बार उन बालू घाटों का टेंडर निकाला गया हैं जो बालू घाट पहले की नीलामी में किसी क्लस्टर के तहत नहीं आ पाए थे। इन बालू घाटों पर खनन के कारण मांग के मुताबिक पर्याप्त बालू बाजार में उपलब्ध हो जायेगा और इन जिलों में घर-मकान बनाने वालों को सस्ती बालू मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment