लखनऊ : यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 918 पदों पर होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के एडेड डिग्री कॉलेजों में 918 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती जल्द से जल्द की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को असिस्टेंट प्रोफेसर पदों का भर्ती को लेकर अधिचायन भेजा जाएगा। जल्द ही भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। नोटिश जारी होने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

निदेशालय को मिली सूचना के अनुसार सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 34 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 918 पद रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती करने की तैयारी की जा रही हैं। इसके लिए आयोग के द्वारा नया नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

अगर आप उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी करना चाहते हैं तो अभी से तैयारी शुरू कर दें। साथ ही साथ अपने सभी प्रकार के डॉक्मेंट्स को तैयार रखें ताकि नोटिश जारी होने के बाद आवेदन करने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़ें।

0 comments:

Post a Comment