आईपीएल इतिहास की लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमें, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2022 में लगातार आठ मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर हो गई हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं की सिर्फ मुंबई इंडियंस ही आईपीएल में लगातार आठ मैच हारी हैं। इससे पहले भी आईपीएल के इतिहास में कई टीमों में लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉड बनाया हैं। 

आईपीएल इतिहास की लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमें, देखें लिस्ट?

पुणे वारियर्स इंडिया : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में पुणे वारियर्स इंडिया लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम हैं। साल 2012 में पुणे की टीम ने अपने आखिरी 9 मैच लगातार हारे थें। 

दिल्ली डेयरडेविल्स : IPL 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपनी अंतिम 9 मैच लगातार हारे थे और अगले साल IPL 2015 के शुरूआती दो मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा था। इसतरह से दिल्ली की टीम लगातार 11 मैच हारी थी।

पुणे वारियर्स इंडिया : साल 2013 में भी पुणे वारियर्स इंडिया की टीम को लगातार 11 मैच हार का सामना करना पड़ा था।

कोलकाता नाईट राइडर्स : कोलकाता की टीम दो बार आईपीएल का खिताब जीती हैं। लेकिन साल 2009 में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम लगातार 9 मैच हारी थी।

मुंबई इंडियन्स : पांच बार की आईपीएल चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 में लगातार आठ मैचों में हार मिली हैं।

0 comments:

Post a Comment